बिजनौर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया

0
104

बिजनौर। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात संगठन के जिला अध्यक्ष विभोर कौशिक एडवोकेट द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। पूर्व शासकीय अधिवक्ता पंडित श्याम स्वरूप शर्मा व रिटायर्ड प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पंडित अजय कुमार शर्मा को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त पंडित तुषार शर्मा को नगर अध्यक्ष, पंडित अक्षय शर्मा को नगर सचिव, पंडित रविकांत कौशिक को नगर उपाध्यक्ष, पंडित सार्थक को नगर मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष विभोर कौशिक एडवोकेट में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों को बधाई दी। बैठक में अमित शर्मा, निशांत शर्मा, अंकुर शर्मा, हार्दिक, विशेष, कन्हैया आदी रहे।

ई खबर मीडिया के लिए राजवीर सिंह जिला बिजनौर नजीबाबाद रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here