कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

0
96

नजीबाबाद। युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसियों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक बताया। कांग्रेसियों ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। देश ने अपना एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है। वे विनम्रता एवं सरलता की प्रतिमूर्ति थे। शोकसभा में युवा विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा जिला महासचिव शारिब अंसारी, वसीम अख्तर, अमजद सिद्दीकी, रईस कुरैशी, मौहम्मद फैज एडवोकेट, नदीम फारुकी, नईमूल अख्तर, शराफत चौधरी, एम अकरम खां, सलाउद्दीन सैफी, रिहान जमाल अंसारी, फराज हुसैन एडवोकेट, राकेश शर्मा, हिफजुर्रहमान फरीदी, दानिश, बिलाल, वसीम अहमद, सारिक, सलीम आदि रहे।

ई खबर मीडिया के लिए राजवीर सिंह जिला बिजनौर नजीबाबाद रिपोर्ट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here