ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक की आयजित ।

0
79

देवास पीपलरावां। नगर के हासे स्कूल में जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष कृष्णा बाई मदनसिंह धाकड़ की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीइओ सीएल पेठारी ने आपार आईडी, एमपी टॉस छात्रवृत्ति का शत प्रतिशत कार्य समयसीमा में पूर्ण करने, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता पूर्व व मीनू अनुसार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में सुधार हेतु विषयवार समीक्षा की। संकुल प्राचार्य शिवेशचंद्र धाकड़ ने परीक्षा परिणाम सुधारने संबंधी टिप्स दिए। हासे गंधर्वपुरी प्राचार्य श्याम नायक, हासे सोनकच्छ प्राचार्य नैना पाठक,घिचलाय प्राचार्य किशोर चौहान, खेरिया प्राचार्य उदयसिंह परमार,जनशिक्षक हीरालाल धाकड़,पीएन बामनिया,रूपेश निनामा, बीआरसी संतोष शर्मा सहित प्रावि तथा मावि शालाओ के शिक्षक मौजूद थे। संचालन संकुल प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया ने किया।

ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here