5.4 C
London
Saturday, March 15, 2025
Homeदुनियासोशल मीडिया पर छा रही लखनऊ की प्राची यादव, भोजपुरी सिनेमा में...

सोशल मीडिया पर छा रही लखनऊ की प्राची यादव, भोजपुरी सिनेमा में बनना चाहती हैं क्रिएटर

Date:

Related stories

विस्तार से जाने मोहन सरकार के बजट में किस सेक्टर के लिए क्या है बजट?

 विकसित मध्यप्रदेश 2047 पर केंद्रित रहा बजट  पिछले साल की...

डोनेट हैप्पीनेस फाउंडेशन ने किया टी-शर्ट वितरण,

मठ्ठागाँव और छिदगांव कांछी में युवा यूनियन और गौ...

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसडीपी 11.05% बढ़ा!

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बीते वर्ष जबरदस्त उछाल दर्ज...

इन्वेस्टर्स समिट में झलका मध्यप्रदेश का भविष्य, लेकिन क्या प्रदेश का युवा तैयार है?

इन्वेस्टर्स समिट में झलका मध्यप्रदेश का भविष्य, लेकिन क्या...
spot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ। आलमबाग विजय नगर कॉलोनी की रहने वाली प्राची यादव ने अपनी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया पर खास पहचान बना ली है। 10वीं कक्षा की छात्रा प्राची न सिर्फ पढ़ाई में अच्छी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और खासकर यूट्यूब पर उनकी वीडियो तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। अब तक वह 2000 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुकी हैं, और उनके यूट्यूब पर 13,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 4,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

मां से मिलती है प्रेरणा, परिवार का पूरा सपोर्ट

प्राची के पिता धीरेंद्र कुमार और मां सुशीला देवी उनकी हर इच्छा में साथ देते हैं। खासतौर पर उनकी मां उन्हें लगातार इंस्पायर करती रहती हैं। प्राची का सपना है कि वह भोजपुरी सिनेमा में एक सफल सोशल मीडिया क्रिएटर बने।

प्राची तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की बिटिया हैं। उनके बड़े भाई विकास और हर्ष, बड़ी बहन शिवानी और छोटी बहन आंचल हमेशा उनका हौसला बढ़ाते हैं और उनकी मदद करते हैं।

गांव वालों के ताने, मगर प्राची के हौसले बुलंद

प्राची का मूल गांव नगला दलफ कलां, जिला मैनपुरी है। जब गांव में लोग उनकी सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हैं, तो कई लोग नेगेटिव कमेंट भी करते हैं। वे कहते हैं, “आजकल की लड़कियां सोशल मीडिया पर क्या कर रही हैं?” लेकिन प्राची इन सब बातों को नजरअंदाज कर अपने काम पर फोकस रखती हैं। उनका कहना है, “मुझे आगे बढ़ना है और अपने पेरेंट्स का नाम रोशन करना है।”

भोजपुरी सिनेमा की दीवानी प्राची

प्राची भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके अलावा, वे अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे को भी फॉलो करती हैं। उनके पसंदीदा भोजपुरी डांसर मनीषा सिंह और पारुल यादव हैं।

डांस और एडिटिंग में खुद ही करती हैं मेहनत

प्राची न सिर्फ एक अच्छी डांसर हैं, बल्कि वीडियो की रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और अपलोडिंग का पूरा काम खुद करती हैं। हर दिन 1-2 घंटे वीडियो शूट करने के बाद एडिटिंग में वक्त बिताती हैं, जिससे उनके वीडियो लगातार बेहतर होते जा रहे हैं।

मीडिया और लोगों से अपील

प्राची का मानना है कि अगर टैलेंट को सही मंच मिले, तो कोई भी आगे बढ़ सकता है। वे मीडिया और समाज से अपील करती हैं कि जो युवा अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें सपोर्ट किया जाए।

प्राची यादव की यह यात्रा बताती है कि अगर जुनून और परिवार का साथ हो, तो कोई भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। भोजपुरी सिनेमा में एक सफल क्रिएटर बनने की उनकी यह कोशिश सराहनीय है, और आने वाले समय में वे और भी बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी।

लखनऊ से ई खबर मीडिया के लिए दामोदर सिंह राजावत की रिपोर्ट

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here