महाकुंभ से लौट रहीं बस इटावा मे ट्रक से टकराई 2 की मौत और 23 यात्री घायल

0
93

घटना उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के फ्रैंड्स कालोनी छेत्र की है। जहां नैशनल हाईवे पर महाकुंभ से लौट रहीं बस की टक्कर ट्रक से हुई। 2 श्रद्धालुओ की मौत और 23 श्रद्धालु ज़ख्मी हो गये है। बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इस घटना मे 14 महिलाए और 9 पुरुष घायल बताये जा रहे है। बस मे बैठे यात्री नोएडा के बताए जा रहे है।महाकुंभ में गंगा स्नान करके यात्री अपने घर लौट रहे थे। नीद की बजह से बस ड्राइवर की आँख लग गई। जिससे बस एक ट्रक के पीछे बाले हिस्से मे टकरा गई। इस भयानक हादसे मे 2 महिलाओं की मृत्यु हो गई। और 23 लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हे शीघ्र ही नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल एक महिला और एक पुरूष को सैफई हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। बाकी अन्य घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचे और राहत कार्यों की शुरुआत की गई।डॉक्टरो की टीम ने घायलो का उपचार करना शुरू कर दिया है। और उनके परिजनों को सूचित किया गया।ये कोई पहला हादसा नहीं है। जिसमे नींद की बजह से बस की टक्कर हुई हो पहले भी कई बार ड्राइवरो की लाहपपरबाई लोगो की मौत का कारण बनी है।वास्तव मे यह घटना दिल दहला देने बाली है। क्यों कि बस मे बैठे यात्री पवित्र मन से गंगा मे स्नान करके अपने घर नोएडा लौट रहे थे। तभी अचानक हुई इस घटना ने सभी का दिल दहला दिया है।

ई-खबर मीडिया के लिए रवि यादव की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here