प्रयागराज कुंभ में स्नान के दौरान लापता हुई 60 वर्षीय फूला देवी, परिवार ने की अपील

0
406

मुजफ्फरपुर (बिहार): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली 60 वर्षीय फूला देवी, जो अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गई थीं, मौनी अमावस्या की रात से लापता हैं। उनके बेटे अमरनाथ महतो ने जानकारी दी कि उनकी मां अंतिम बार कुंभ मेले में देखी गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

अमरनाथ महतो ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना नजदीकी थाने में दर्ज करा दी है और पुलिस उनकी मां की तलाश में जुटी हुई है। परिवार ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति फूला देवी का पता लगाता है, तो कृपया तुरंत सूचना दें। जानकारी देने वाले को ₹5000 का इनाम भी दिया जाएगा।

फूला देवी के बारे में जानकारी:

नाम: फूला देवी

उम्र: 60 वर्ष

पति का नाम: रामचंद्र महतो

पता: फतेहाबाद, मुजफ्फरपुर, बिहार

लापता होने का स्थान: प्रयागराज कुंभ मेला

लापता होने की तिथि: मौनी अमावस्या की रात

परिवार की अपील

परिवार ने फूला देवी की सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यदि आपको कोई जानकारी मिले, तो इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

📞 7779845326
📞 8160229083
📞 6207208982,8059132520

अमरनाथ महतो और उनके परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनकी मां उम्रदराज़ हैं और भीड़ में खो जाने के कारण काफी परेशान हो सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति फूला देवी को देखे या उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त करे, तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करें।

कृपया सहायता करें और इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें ताकि फूला देवी जल्द से जल्द अपने परिवार के पास वापस लौट सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here