7 C
London
Friday, March 14, 2025
Homeदुनियारेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर चांदनी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर चांदनी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Date:

Related stories

विस्तार से जाने मोहन सरकार के बजट में किस सेक्टर के लिए क्या है बजट?

 विकसित मध्यप्रदेश 2047 पर केंद्रित रहा बजट  पिछले साल की...

डोनेट हैप्पीनेस फाउंडेशन ने किया टी-शर्ट वितरण,

मठ्ठागाँव और छिदगांव कांछी में युवा यूनियन और गौ...

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जीएसडीपी 11.05% बढ़ा!

मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था ने बीते वर्ष जबरदस्त उछाल दर्ज...

इन्वेस्टर्स समिट में झलका मध्यप्रदेश का भविष्य, लेकिन क्या प्रदेश का युवा तैयार है?

इन्वेस्टर्स समिट में झलका मध्यप्रदेश का भविष्य, लेकिन क्या...
spot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित बंगाली कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आरती प्रसाद के निवास स्थान पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और लड्डू वितरित कर इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाया।

बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी

बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पपई चक्रवर्ती ने संबोधित करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना भाजपा के लिए गर्व की बात है और यह पार्टी की मेहनत एवं जनता के समर्थन का परिणाम है।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आरती प्रसाद ने की, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

मिठाइयों और लड्डू का वितरण

बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पपई चक्रवर्ती और अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और विशेष रूप से “डेड मैन लड्डू” का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कुमारी शिल्पा, सीमा, रूप बनर्जी, संजू वर्मा, साधना चक्रवर्ती, शालिनी महानंन, गरिमा महतो, डिंपल जायसवाल, समर्पित सिंह, ज्योति दास और चंदन बनर्जी शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा में तेजी से काम होगा, भाजपा नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा और जनता की अपेक्षाएं पूरी होंगी।

इस अवसर पर आरती प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन की शक्ति को बनाए रखने की शपथ ली भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here