चंडीगढ़: सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे के बीच फेसबुक पर दोस्ती अब खतरे का सबब बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में सामने आया है, जहां फेसबुक पर बने संबंध ने एक महिला की जिंदगी को तबाह कर दिया। पीड़िता बेबी कुमारी (बदला हुआ नाम) ने प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी कुंवर सिंह (30 वर्ष) पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।
फेसबुक से शुरू हुआ सिलसिला, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
पीड़िता के अनुसार, कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए आरोपी कुंवर सिंह से हुई थी। शुरुआत में आरोपी ने खुद को एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन बताया और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया। दोस्ती गहरी होती गई, फिर आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
इसके बाद से कुंवर सिंह ने ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसकी मांगें नहीं मानीं, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस डर से पीड़िता लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण झेलती रही।
पति को पता चलते ही बर्बाद हुआ परिवार
बेबी कुमारी, जो दो बच्चों की मां हैं, ने बताया कि जब उनके पति अमरजीत (पिता का नाम फूलचंद, निवासी सेतापुर, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) को इस घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया। पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उनका वैवाहिक जीवन भी खतरे में पड़ गया।
चार लाख रुपये ठगे, फिर हुआ फरार
महिला ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के दौरान आरोपी ने लगभग 4 से 5 लाख रुपये भी ठग लिए। जब महिला ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो कुंवर सिंह चंडीगढ़ से फरार होकर नोएडा चला गया।
न्याय की गुहार—पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि कोई और महिला इस तरह की ठगी और शोषण का शिकार न हो।
क्या करेगी पुलिस?
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस मामले में तेजी से कार्रवाई करेगा? क्या आरोपी कुंवर सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, या फिर यह मामला भी अन्य पीड़िताओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?
(नोट: आरोपी का फोन नंबर 9129343685 है, पुलिस से अपील की जाती है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करे।)